अंबू बॉबी जॉर्ज की फाइल फोटो
तिरुवनंतपुरम:
केरल के खेल मंत्री ईपी जयराजन ने ओलिंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज के राज्य की खेल परिषद के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर खुशी जताई है। मंत्री ने इस महीने के शुरू में अंजू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिससे नाराज होकर इस एथलीट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
मंत्री से जब लंबी कूद की इस स्टार एथलीट के त्यागपत्र पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया, उन्होंने कहा, 'उसने इस्तीफा दे दिया है, मैं बहुत खुश हूं। अच्छा हुआ। मैंने कभी उसे त्यागपत्र देने के लिए नहीं कहा और उसे बाहर करने की कोशिश नहीं की। मैंने किसी से उसे पद से हटाने के लिये भी नहीं कहा था।'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अंजू बॉबी जॉर्ज, केरल, केरल स्पोर्ट्स काउंसिल, ईपी जयराजन, Anju Bobby George, Kerala, Kerala Sports Council, EP Jayrajan