लियोनेल मेसी की दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने एथेलेटिक बिल्बाओ को 5-1 से हराकर ला लिगा फुटबॉल चैंपियनशिप में रिकॉर्ड जीत दर्ज की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मैड्रिड:
लियोनेल मेसी की दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने एथेलेटिक बिल्बाओ को 5-1 से हराकर ला लिगा फुटबॉल चैंपियनशिप में रिकॉर्ड जीत दर्ज की। गेर्राड पिक ने बार्सिलोना की तरफ से पहला गोल 22वें मिनट में किया जिसके तुरंत बाद मेसी ने पहला गोल दागा।
एड्रियानो कोरिया ने मध्यांतर से कुछ देर पहले तीसरा गोल दागा। सेसे फैब्रिगास ने चौथा गोल दागकर बार्सिलोना की बड़ी जीत सुनिश्चित की। इबाइ गोमेज ने बिल्बाओ की तरफ एकमात्र गोल दागा जबकि मेसी ने बार्सिलोना के लिये आखिरी गोल किया।
बार्सिलोना ने अपने पहले 14 मैच में 13 जीत एक ड्रा खेला है। यह स्पेनिश फुटबॉल चैंपियनशिप में अब तक की सबसे शानदार शुरुआत है। बार्सिलोना ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड का रिकॉर्ड तोड़ा। मेसी भी गर्ड मुलर के एक कैलैंडर वर्ष में सर्वाधिक 85 गोल करने के रिकॉर्ड से केवल एक गोल पीछे हैं। मुलर ने 1972 में जर्मनी की बायर्न म्यूनिख की तरफ से यह रिकॉर्ड बनाया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lionel Messi, Barcelona Football, बार्सिलोना फुटबॉल, लियोनल मेस्सी, अर्जेंटीना, Argentina, Football Club, फुटबॉल क्लब