विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2013

वापसी की ओर कलमाड़ी, करेंगे एशियाई एथलेटिक संघ कांग्रेस की अध्यक्षता

भारतीय ओलिम्पिक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी पर भले ही राष्ट्रमंडल खेलों के घोटाले के कारण दाग लगा हो लेकिन वह शनिवार को से शुरू होने वाली एशियाई एथलेटिक्स संघ की महत्वपूर्ण दो दिवसीय कांग्रेस की अध्यक्षता करेंगे जिसमें वह एक बार फिर इस संस्था का अध
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पुणे: भारतीय ओलिम्पिक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी पर भले ही राष्ट्रमंडल खेलों के घोटाले के कारण दाग लगा हो लेकिन वह शनिवार को से शुरू होने वाली एशियाई एथलेटिक्स संघ की महत्वपूर्ण दो दिवसीय कांग्रेस की अध्यक्षता करेंगे जिसमें वह एक बार फिर इस संस्था का अध्यक्ष बनने का प्रयास करेंगे।

कलमाड़ी लगातार चौथी बार एशियाई एथलेटिक संघ (एएए) के पद पर आसीन होना चाहते हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के घोटाले के मामले में दस महीने तक जेल की सजा भुगतने के बाद जमानत पर चल रहे कलमाड़ी 1 जुलाई को होने वाले चुनावों में एएए के सीनियर उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर दहलान जुमां अल अहमद के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। कलमाड़ी 2000 से एएए अध्यक्ष हैं। उन्हें पिछले दोनों अवसरों पर निर्विरोध चुना गया था।

दो साल में होने वाली कांग्रेस की 3-7 जुलाई तक होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप से तीन दिन पहले यहां पांच सितारा होटल में होगी, जिसमें आईएएएफ अध्यक्ष लामिने डियाक के अलावा एएए और विश्व संस्था के कुछ शीर्ष अधिकारी मौजूद होंगे।

कांग्रेस (जो संघ की संचालन संस्था है) में एक परिषद होती है और एएए के प्रत्येक सदस्यों में से दो से ज्यादा दो दल नहीं हो सकते, प्रत्येक सदस्य देश को चुनाव में केवल एक मत देने का अधिकार है।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का प्रतिनिधित्व अदिले सुमरीवाला और सचिव सीके वाल्सन करेंगे।

कलमाड़ी को चुनौती देने वाले अल हमद अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स संघों के महासंघ (आईएएएफ) के तीन उपाध्यक्षों में से एक हैं। अन्य उपाध्यक्ष सेबेस्टियन को और सर्गेई बुबका हैं।

कलमाड़ी को राष्ट्रमंडल खेलों के टाइम स्कोरिंग उपकरणों के घोटाले में कथित भूमिका के लिए जनवरी 2012 में भारतीय दंड संहिता की धारा 120 और 420 (आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय ओलिम्पिक संघ, एशियाई एथलेटिक्स संघ, सुरेश कलमाड़ी, Indian Olympic Assocition, Asian Atheletics Association, Suresh Kalmadi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com