विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2015

विम्बलडन में जीत के बाद सेरेना विलियम्स और नोवाक जोकोविच ने खूब लगाए ठुमके

विम्बलडन में जीत के बाद सेरेना विलियम्स और नोवाक जोकोविच ने खूब लगाए ठुमके
सेरेना विलियम्स और नोवाक जोकोविच विम्बलडन 2015 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब अपनी डांस ने फैंस का दिल जीत लिया। रविवार रात लंदन के गिल्डहॉल में आयोजित चैम्पियंस बॉल में टेनिस के इन दोनों महारथियों ने अपनी डांस का जलवा बिखेरा। विश्व नंबर एक सेरेना यहां क्रीम रंग के लंबे जड़ाऊ परिधान पहने बेहद दिलकश दिख रही थी। हाल ही खत्म टेनिस टूर्नामेंट में विरोधियों को अपने जौहर से पानी पिलाने वाली यह अमेरिकी दिग्गज बिल्कुल डिज्नी की किसी राजकुमारी जैसी लग रही थी। वहीं काले रंग के सूट में सजे सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने मंच पर डांस में उनका साथ दिया। रोजर फेडरर को एक मुश्किल मुकाबले में हराने वाले जोकोविच के चेहरे पर थकान का नामो निशान नहीं था और वह सेरेना संग यहां खूब थिरके।

आप भी ले उनके डांस का आनंद...
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोवाक जोकोविच, सेरेना विलियम्स, टेनिस, विम्बलडन 2015, Novac Djokovic, Serena Williams, Tennis, Wimbeldon 2015
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com