भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने विम्बलडन खिताब जीतने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ी सारे टूर्नामेंट नहीं जीत सकते हैं और लोगों को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने विम्बलडन खिताब जीतने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ी सारे टूर्नामेंट नहीं जीत सकते हैं और लोगों को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।
सानिया ने ‘गोंडवाना कप’ के उद्घाटन समारोह के दौरान संवाददाताओं से एक सवाल के जवाब में कहा, मैं विम्बलडन ग्रैंड स्लैम में खिताब जीतना चाहती हूं। खेलने की ख्वाहिश तो पूरी हो गई, अब मैं इसे जीतना चाहती हूं। उन्होंने कहा, सभी खिलाड़ी सारे टूर्नामेंट नहीं जीत सकते हैं। देश के टेनिस खिलाड़ियों ने इस वर्ष काफी प्रतियोगिताएं जीती हैं इसलिए लोगों को सकारात्मक सोच रखते हुए खिलाड़ियों के अच्छे खेल को देखना चाहिए।
उन्होंने कहा, यह सच है कि टेनिस महिलाओं के लिए कठिन खेल है और लड़कियां इसमें कम आती है। सानिया ने कहा, भारत में टेनिस को लेकर लोगों के मन में अब बेहतर सोच विकसित हो रही है। मैं चाहती हूं कि इस खेल में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी जुड़ें। उन्होंने कहा कि टेनिस के बाद उन्हें क्रिकेट पसंद है और सचिन तेंदुलकर उनके पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि वह टेनिस खिलाड़ी नहीं होती तो ‘इंटीरियर डेकोरेटर’ होतीं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं