विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2012

साइना और मैरीकॉम को चुनाव आयोग ने बनाया 'राष्ट्रीय आइकन'

साइना और मैरीकॉम को चुनाव आयोग ने बनाया 'राष्ट्रीय आइकन'
चुनाव आयोग ने लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को अपना 'राष्ट्रीय आइकन' बनाया है। ये लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को अपना 'राष्ट्रीय आइकन' बनाया है। ये लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले ही चुनाव आयोग के राष्ट्रीय आइकन हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि 22-वर्षीय साइना और 29 साल की मैरीकॉम गुजरात विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में मदद करेंगी।

साइना इससे पहले आंध्र प्रदेश में चुनाव आयोग की 'प्रदेश आइकन' थीं, लेकिन अब उन्हें 'राष्ट्रीय आइकन' बनाया गया है। चुनाव आयोग मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न हस्तियों की सेवाएं ले रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, मैरीकॉम, चुनाव आयोग, Saina Nehwal, Mary Kom, Election Commission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com