लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता और चौथी वरीयता प्राप्त भारत की साइना नेहवाल को बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज फाइनल्स टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शेनझेन:
लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता और चौथी वरीयता प्राप्त भारत की साइना नेहवाल को बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज फाइनल्स टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।
गुरुवार को खेले गए ग्रुप-बी के अपने दूसरे मुकाबले में सायना थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन से सीधे गेमों में पराजित हो गईं।
इंतानोन ने साइना को 34 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 21-16 से पराजित किया।
इस हार से साइना के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें धूमिल हो गई है। सायना पिछले वर्ष इस टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थीं। सायना अपने अंतिम ग्रुप मैच में शुक्रवार को जर्मनी की जूलियन शेंक से भिड़ेंगी।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में सायना को डेनमार्क की टिने बॉन ने हराया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं