नई दिल्ली:
इंडोनेशिया में 10 से 16 अगस्त तक होने वाली वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए साइना नेहवाल ने इस बार कोच विमल कुमार के साथ कड़ी तैयारी की है। कोच विमल कुमार कहते हैं कि विपक्षी खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर खेल के कई पहलुओं पर खास काम किया गया है।
विमल कुमार कहते हैं कि दुनिया के सभी टॉप 8-10 खिलाड़ी एक दूसरे के खेल को अच्छी तरह समझते हैं, इसलिए हर मैच बहुत मुश्किल होने वाला है। हालांकि उन्होंने कुछ अलग तैयारी जरूर की है, जिसके बारे में वे फिलहाल कुछ नहीं बताना चाहते। विमल कहते हैं कि साइना को पहले राउंड में बाइ मिला है, लेकिन दूसरे राउंड में उनकी मुलाकात 17 वीं रैंकिंग वाली जापान की सायाका ताकाहाशी और तीसरे राउंड में चीन की वर्ल्ड नंबर 6 वैंग यिहान से हो सकती है। साइना की चुनौती आसान नहीं है। साइना वैसे भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल से आगे का सफर नहीं तय कर पाई हैं, लेकिन इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। विमल यह भी कहते हैं कि साइना के कंधे में चोट थी, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए बेताब हैं.
इसके अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकीं पीवी सिंधू को भी पहले राउंड में बाई मिला है। सिंधू की टक्कर प्री-क्वार्टर्स में ओलिंपिक चैंपियन ली ज़ुएरेई से हो सकती है। सन 2013 में चीन और 2014 में डेनमार्क में वर्ल्ड चैंपियनशिप के पदक जीत चुकीं सिंधू इस बार पदकों के लिए हैट्रिक लगा पाएंगी या नहीं यह बड़ा सवाल है।
महिला डबल्स में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी किस्मत आजमाएगी। दरअसल ज्वाला और अश्विनी की जोड़ी को 2011 में लंदन में हुई वर्ल्ड चैंपियशिप में पहली बार भारत के लिए पदक जीतने का गौरव हासिल है। पुरुष सिंगल्स में किदाम्बि श्रीकांत, पी कश्यप और एचएस प्रणॉय जकार्ता वर्ल्ड चैंपियनशिप में दांव लगाते नजर आएंगे।
पुरुष डबल्स में दो भारतीय जोड़ियों को हिस्सा लेने का मौका मिल रहा है। मनु अत्री-बी सुमित रेड्डी की जोड़ी के अलावा अक्षय दिवाकर-प्रणव चोपड़ा की जोड़ी से फैन्स उम्मीद लगा सकते हैं। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में मिक्स्ड डबल्स में तीन भारतीय जोड़ियां हिस्सा ले रही हैं। लेकिन साइना भारतीय फैन्स के लिए शायद सबसे बड़ा आकर्षण हैं। साइना की कामयाबी उनकी और भारतीय बैडमिंटन की कामयाबी को नए मायने दे सकती है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
साइना नेहवाल, बैडमिंटन, इंडोनेशिया, वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप, विमल कुमार, कोच, Saina Nehwal, Badminton, World Badminton Campionship, Coach Vimal Kumar, Indonesia