साइना नेहवाल की पहला विश्व सुपर सीरीज बैडमिंटन फाइनल्स खिताब जीतने की उम्मीद उस समय टूट गई जब उन्हें तीन गेम तक चले सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और मौजूदा ओलिंपिक चैम्पियन चीन की ली शुएरुई के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शेनझेन:
साइना नेहवाल की पहला विश्व सुपर सीरीज बैडमिंटन फाइनल्स खिताब जीतने की उम्मीद उस समय टूट गई जब उन्हें तीन गेम तक चले सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और मौजूदा ओलिंपिक चैम्पियन चीन की ली शुएरुई के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।
लंदन ओलिंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता साइना को दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी शुएरुई के खिलाफ 50 मिनट में 20-22, 21-7, 13-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
इस साल थाईलैंड ओपन ग्रां प्री गोल्ड, इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर और डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर का खिताब जीतने वाली साइना को पिछले साल खिताबी मुकाबले जबकि 2009 में सेमीफाइनल में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उन्हें इस बार खिताब की उम्मीद थी लेकिन उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई।
दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी साइना ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले गेम में लगातार छह अंक जीते लेकिन चीन की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर 9-9 से बराबर कर दिया। साइना के रिटर्न इस दौरान काफी धीमे थे जिसका चीन की खिलाड़ी ने पूरा फायदा उठाया।
साइना ने इसके बाद बेसलाइन में बेहतर खेल दिखाते हुए 16-13 की बढ़त बनाई लेकिन शुएरुई ने फिर स्कोर 16-16 कर दिया।
साइना अपने दमदार क्रासकोर्ट स्मैश और ड्राप शाट से पहला गेम जीतने के करीब पहुंची लेकिन चीन की खिलाड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए 22-20 से गेम अपने नाम कर लिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सायना नेहवाल, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल्स, Saina Nehwal, BWF World Super Series