जयपुर की पिच को निशाना बनाने के बाद सचिन तेंदुलकर ने डेक्कन चार्जर्स के हाथों शिकस्त के बाद वानखेड़े स्टेडियम की पिच की भी आलोचना की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Mumbai:
जयपुर की पिच को निशाना बनाने के बाद सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को डेक्कन चार्जर्स के हाथों शिकस्त के बाद वानखेड़े स्टेडियम की पिच की भी आलोचना की। मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाजों को अमित मिश्रा, प्रज्ञान ओझा और जेपी डुमिनी जैसे गेंदबाजों का सामना करने में काफी दिक्कत हुई, जिन्हें पिच से काफी मदद मिल रही थी। मुंबई की टीम 136 रन के लक्ष्य को हासिल करने में विफल रही और डेक्कन ने 10 रन से जीत दर्ज की। तेंदुलकर ने मैच के बाद कहा, विकेट पर गेंद रुककर आ रही थी। मुझे लगता है कि विकेट बेहतर हो सकती थी। यह हमारी पसंद की विकेट नहीं थी। तेंदुलकर ने इससे पहले सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच की भी आलोचना की थी, जहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनकी टीम सिर्फ 94 रन पर ढेर हो गई थी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, आईपीएल, मुंबई इंडियन्स, सचिन तेंदुलकर, पिच, आलोचना