विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2011

आराम के हकदार हैं सीनियर खिलाड़ी : रैना

सुरेश रैना ने सीनियर खिलाड़ियों के वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं आने के उनके फैसले को उचित ठहराते हुए कहा कि वरिष्ठ खिलाड़ी आराम के हकदार हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पोर्ट ऑफ स्पेन: भारत के कार्यवाहक क्रिकेट कप्तान सुरेश रैना ने सचिन तेंदुलकर सहित सीनियर खिलाड़ियों के वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं आने के उनके फैसले को उचित ठहराते हुए कहा कि वरिष्ठ खिलाड़ी आराम के हकदार हैं। सचिन तेंदुलकर और नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दौरे से बाहर रहने और वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और युवराज सिंह के चोटिल होने के कारण नहीं खेलने से भारतीय क्रिकेट टीम दोयम दर्जे की लग रही है। शनिवार को होने वाले ट्वेंटी-20 और पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले रैना ने कहा कि युवा और कम अनुभव वाली टीम की कप्तानी करना एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि कप्तान होने के नाते यह मेरे लिए चुनौती है और मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं। रैना ने कहा, हमारी टीम में कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं, जो मौजूदा शृंखला में अच्छा करने के लिए उत्सुक हैं। इन खिलाडियों ने प्रथम श्रेणी के मुकाबलों, आईपीएल और विश्व कप टीम में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सीनियर खिलाड़ी विश्राम के हकदार हैं। इसके अलावा उनके नहीं रहने से युवा खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन करके आगे आने का मौका मिलेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, सुरेश रैना, वेस्ट इंडीज दौरा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com