विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2011

विश्वकप मैच के बाद सलमान के घर गए थे राहुल गांधी

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने विश्वकप फाइनल में श्रीलंका पर भारत की जीत के बाद कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का अपने घर पर स्वागत किया था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Mumbai: बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने आईसीसी विश्वकप फाइनल मुकाबले में श्रीलंका पर भारत की जीत के बाद कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का अपने घर पर स्वागत किया था। फाइनल मुकाबला देखने के लिए अपने दोस्तों के साथ आए युवा नेता राहुल गांधी शनिवार रात को उपनगरीय बांद्रा इलाके में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर गए। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी और उनके मित्र दक्षिण मुंबई स्थित वानखेडे स्टेडियम से बांद्रा गए। उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई से कांग्रेस के सांसद मिलिंद देवड़ा भी राहुल गांधी और उनके मित्रों के साथ देखे गए। उन्होंने कहा, ये लोग कुछ देर के लिए सलमान के घर गए और फिर वहां से चले गए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राहुल गांधी, सलमान खान, क्रिकेट, विश्व कप फाइनल, मुंबई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com