विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2015

प्रो कबड्डी लीग का दूसरा सत्र आज से शुरू, यू मुम्बा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच पहला मुकाबला

प्रो कबड्डी लीग का दूसरा सत्र आज से शुरू, यू मुम्बा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच पहला मुकाबला
प्रो कबड्डी लीग में हिस्सा लेने वाली कुल आठ टीमों के कप्तान विजेता ट्रॉफी के साथ
मुंबई: आठ टीमों का स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग का दूसरा सत्र शनिवार को एनएससीआई स्टेडियम में शुरू होगा, जिसमें मेजबान और पिछले साल के उपविजेता यू मुम्बा का मुकाबला मौजूदा चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स से होगा।

भारतीय उप महाद्वीप में जन्में और एशियाई खेलों का हिस्सा बन चुके इस ग्रामीण खेल को पिछले साल पहले सत्र में अच्छी सफलता मिली थी। लोगों ने पारंपरिक मिट्टी पर होने वाली कबड्डी के बजाय सिंथेटिक इंडोर मैट पर होने वाली कबड्डी को सराहा था।

इस बार प्रत्येक टीम में खिलाड़ियों की संख्या 14 से बढ़ाकर 25 कर दी गयी है। इससे टीमों को न सिर्फ स्थानीय और युवा खिलाड़ियों को उतारने का मौका मिलेगा बल्कि इससे उन्हें चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से भी नहीं जूझना पड़ेगा।

सत्र का पहला चरण 18 से 22 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद के मैच कोलकाता में होंगे जो बंगाल वॉरियर्स का घरेलू मैदान है। इसके बाद यह लीग जयपुर, पटना (पटना पाइरेट्स के घरेलू मैदान), हैदराबाद (तेलुगु टाइटन्स का नया घरेलू मैदान), दिल्ली (दबंग दिल्ली का घरेलू मैदान), बेंगलुरू (बेंगलुरू बुल्स का घरेलू मैदान) और पुणे (पुणेरी पल्टन का घरेलू मैदान) में आयोजित होगी।

इसके बाद 21 अगस्त को सेमीफाइनल फिर से एनएससीआई में आयोजित किये जाएंगे। फाइनल और तीसरे स्थान के लिये प्लेऑफ मैच 23 अगस्त को होगा। लीग के मुख्य प्रमोटर मशाल स्पोर्ट्स के चारू शर्मा ने बताया कि इस साल पुरस्कार राशि बढ़ाकर दो करोड़ कर दी गयी है।

उन्होंने कहा, 'विजेता टीम को एक करोड़, उप-विजेता को 50 लाख, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 30 लाख और चौथे स्थान की टीम को 20 लाख रुपये मिलेंगे।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कबड्डी, प्रो कबड्डी लीग, एनएससीआई स्टेडियम, कबड्डी मुकाबला, Kabaddi, Pro Kabaddi Laegue, NSCI Stadium, Kabaddi Teams
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com