विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2012

आईओए के निलंबन विवाद का समाधान चाहती हैं मैरी कॉम

आईओए के निलंबन विवाद का समाधान चाहती हैं मैरी कॉम
पांच बार की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियन मैरी कॉम ने कहा, अगर आला अधिकारी जल्द से जल्द इसका समाधान निकालेंगे तो हम उनके शुक्रगुजार होंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) के भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) को निलंबित करने के फैसले से निराश लंदन ओलिंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने आला अधिकारियों से अपील की है कि वे खिलाड़ियों का करियर बचाने के लिए इस समस्या का समाधान ढूंढें।

पांच बार की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियन मैरी कॉम ने कहा, अगर आला अधिकारी जल्द से जल्द इसका समाधान निकालेंगे तो हम उनके शुक्रगुजार होंगे। मैं मुश्किल में नहीं पड़ना चाहती। अधिक पदक जीतने के लिए हम तनाव रहित होकर खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैं राजनेता नहीं हूं, मैं खिलाड़ी हूं, लेकिन हम सभी काफी निराश हैं। हम अपना करियर जारी नहीं रख सकते। अगर हम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नहीं खेल सकते तो एक खिलाड़ी होने का क्या फायदा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मैरी कॉम, आईओए, आईओए पर मैरी कॉम, Mary Kom, IOA, Mary Kom On IOA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com