विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2012

जब भूपति को चीन के एक रेस्त्रां में डिनर में मिले जिंदा सांप

जब भूपति को चीन के एक रेस्त्रां में डिनर में मिले जिंदा सांप
विदेश दौरों पर भारतीय खिलाड़ी अपने घर जैसे खाने को तरसते हैं और कई बार अजीबोगरीब खाने उन्हें परोसे जाते हैं। एक बार तो चीन में टेनिस खिलाड़ियों को डिनर में सांप परोसे गए थे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: विदेश दौरों पर भारतीय खिलाड़ी अपने घर जैसे खाने को तरसते हैं और कई बार अजीबोगरीब खाने उन्हें परोसे जाते हैं। एक बार तो चीन में टेनिस खिलाड़ियों को डिनर में सांप परोसे गए थे।

खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार की किताब ‘कुकिंग ऑन द रन’ के विमोचन के मौके पर एक परिचर्चा में भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा, मुझे बिरयानी और अन्य उत्तर भारतीय खाना पसंद है, लेकिन कई बार मुझे वेज बर्गर पर गुजारा करना पड़ता है। विदेश में भारतीय रेस्त्रां तलाशना मुश्किल होता है। भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति ने कहा कि विदेश दौरे पर भारतीय खाना मिलने से बड़ा सुख कुछ नहीं।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर वह विदेश में पास्ता खाना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि चीन में खाने का उनका अनुभव भयावह रहा।

एक बार डेविस कप मुकाबलों के दौरान चीन के एक रेस्त्रां में डिनर टेबल पर उनके सामने जिंदा सांप रखा गया और पूछा गया कि क्या उनके लिए इसे पकाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी तरह दूसरी चीजों से उन्होंने पेट भरा, लेकिन चीन में चीनी खाना उतना अच्छा नहीं मिलता, जितना कि भारत में। भारतीय स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि विदेश में शाकाहारी खाना मिलना मुश्किल नहीं होता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahesh Bhupathi, Bhupathi Offered Live Snake, महेश भूपति, भूपति को परोसा गया सांप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com