विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2011

आईपीएल का पांचवां सत्र अगले साल चार अप्रैल से

इंडियन प्रीमियर के पांचवें सत्र का आयोजन अगले साल चार अप्रैल से 27 मई तक किया जाएगा। बीसीसीआई ने इसकी घोषणा की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर के पांचवें सत्र का आयोजन अगले साल चार अप्रैल से 27 मई तक किया जाएगा। बीसीसीआई ने इसकी घोषणा की। टूर्नामेंट में 54 दिन के दौरान 74 मैचों का आयोजन किया जाएगा। आईपीएल अध्यक्ष चिरायु अमीन ने एक बयान में कहा, हम टूर्नामेंट से 10 महीने पहले आईपीएल 2012 की शुरुआती और अंतिम तारीख की पुष्टि करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। हमें इसमें कोई शक नहीं कि आईपीएल का पांचवां सत्र पहले से अधिक नहीं तो पिछले सत्रों के जितना रोमांचक होगा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने फाइनल में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को हराकर आईपीएल चार का खिताब जीता था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईपीएल, 4 अप्रैल, बीसीसीआई, घोषणा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com