भारतीय मुक्केबाजों एलपी प्रसाद (49 किग्रा) और संदीप शर्मा (75 किग्रा) ने आर्मेनिया के येरेवान में एबा युवा विश्व चैम्पियनशिप में पदक सुनिश्चित करके इतिहास रचा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय मुक्केबाजों एलपी प्रसाद (49 किग्रा) और संदीप शर्मा (75 किग्रा) ने आर्मेनिया के येरेवान में एबा युवा विश्व चैम्पियनशिप में पदक सुनिश्चित करके इतिहास रचा।
17 वर्षीय प्रसाद ने जापान के कोसी तनाका को 12-11 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि संदीप ने उज्बेकिस्तान के आजिजोन मामातोव को एकतरफा मुकाबले में 18-7 से हराकर पदक पक्का किया। इन दोनों मुक्केबाजों को अब कम से कम कांस्य पदक मिलना तय है।
प्रसाद को सेमीफाइनल में गुरुवार को क्यूबा के एंडी क्रूज गोमेज से भिड़ना है जबकि संदीप को यूरोपीय युवा चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता रूस के मगोमेद मादयीव का सामना करना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं