विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2012

भारत ने पाकिस्तान को हराकर विश्व कप कबड्डी खिताब जीता

भारत ने लुधियाना में खेले गए तीसरे विश्वकप कबड्डी टूर्नामेंट के पुरुष फाइनल में पाकिस्तान को 59-22 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लुधियाना: भारत ने लुधियाना में खेले गए तीसरे विश्वकप कबड्डी टूर्नामेंट के पुरुष फाइनल में पाकिस्तान को 59-22 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा।

भारत ने बीती रात खेले गए फाइनल में लगातार तीसरे साल चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को शिकस्त देकर यह ट्रॉफी हासिल की।

पुरुष फाइनल भी महिला फाइनल की तरह एकतरफा मैच रहा, जिसमें भारतीय महिलाओं ने मलेशिया को पराजित किया था।

पूरे मैच में भारत ने दबदबा बनाए रखा। पहले हाफ में भारतीय टीम 34-9 से बढ़त बनाए थी।

इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पाकिस्तान पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष राणा मसूद अहमद और पाकिस्तान के पंजाब के कानून मंत्री राणा सनाउल्ला भी मौजूद थे।

सुखबीर सिंह बादल ने अगले साल से महिला खिताब की इनामी राशि 51 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने की घोषणा की। मैच से पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों के पूर्व ओलिंपियनों को सम्मानित किया।

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया जबकि पंजाबी गायक सुखविंदर और दिलजीत ने अपने गानों से दर्शकों का मनमोह लिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कबड्डी विश्वकप, भारत, पाकिस्तान, World Cup Kabaddi, India, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com