भारत ने 34वें एफआईएच चैम्पियंस ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न:
भारत ने 34वें एफआईएच चैम्पियंस ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
एफआईएच की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने बेल्जियम को 1-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
भारत की ओर से एकमात्र गोल नितिन थिमैया ने किया। मध्यांतर के बाद दोनों टीमों ने गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन वह उसमें कामयाब नहीं हो सके। उल्लेखनीय है कि भारत ने क्वार्टर फाइनल से पहले तीन मैच खेले थे जिनमें से उसे दो में जीत जबकि एक मैच में हार मिली थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं