विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2012

चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत की विजयी शुरुआत, इंग्लैंड को हराया

लंदन ओलिंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 3-1 से पराजित कर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न: भारत ने 34वें अंतरराष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में विजयी शुरुआत की है। लंदन ओलिंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने शनिवार को खेले गए अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 3-1 से पराजित कर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।

इस जीत से भारत को तीन अंक मिले। भारतीय टीम तीन अंकों के साथ पूल-ए में शीर्ष पर है। भारत की ओर से दानिश मुज्तबा, युवराज वालमीकि और कप्तान सरदार सिंह ने एक-एक गोल किया। इंग्लैंड की ओर से एकमात्र गोल रिचर्ड स्मिथ ने किया।

लंदन ओलिंपिक के बाद यह पहला मौका है, जब भारतीय टीम किसी बड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रही है। भारत छह वर्ष के बाद इस प्रतियोगिता में वापसी कर रहा है।

1 से 9 दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत को इंग्लैंड, जर्मनी और न्यूजीलैंड के साथ पूल-ए में रखा गया है। भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड से, जबकि तीसरे मुकाबले में 4 दिसंबर को जर्मनी से भिड़ेगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी, भारत बनाम इंग्लैंड, Champions Trophy Hockey, India Vs England
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com