विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2015

जर्मनी ने 2006 विश्व कप के लिए फीफा सदस्यों को रिश्वत दी थी : रिपोर्ट

जर्मनी ने 2006 विश्व कप के लिए फीफा सदस्यों को रिश्वत दी थी : रिपोर्ट
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...
बर्लिन: जर्मनी ने फीफा कार्यकारिणी के सदस्यों को रिश्वत देकर विश्व कप 2006 की मेजबानी हासिल की थी। यह दावा जर्मनी की एक साप्ताहिक समाचार पत्रिका डर स्पीजेल ने किया है।

स्पीजेल ने कहा है कि जर्मनी की तरफ से बोली लगाने वाली समिति ने तब एक करोड़ तीन लाख स्विस फ्रैंक (उस समय लगभग एक करोड़ 60 लाख डालर) की धनराशि अवैध तरीके से खर्च करने के लिए रखी थी। यह राशि उसे एडिडास के पूर्व प्रमुख राबर्ट लुई ड्रेफस ने निजी हैसियत से मुहैया करायी थी।

पत्रिका ने कहा कि इस धनराशि का उपयोग फीफा की 24 सदस्यीय कार्यकारी समिति में एशिया के चार प्रतिनिधियों के वोट सुरक्षित करने के लिए किया गया था। इसके बाद छह जुलाई 2000 को जर्मनी को टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गई थी। एशियाई सदस्यों ने भी यूरोपीय प्रतिनिधियों के साथ मिलकर जर्मनी को 12-11 से जीत दिला दी थी। न्यूजीलैंड के चार्ल्स डेम्पसे ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया था। जो तीन एशियाई प्रतिनिधि अब भी जीवित हैं उनमें से स्पीजेल केवल दक्षिण कोरिया के चुंग मून जून की पहचान ही कर पाई है। उन्होंने पत्रिका से कहा कि 'यह सवाल प्रतिक्रिया के योग्य नहीं है।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जर्मनी, फीफा कार्यकारिणी, रिश्‍वत, विश्‍व कप 2006, German Magazine Der Spiegel, Germany, FIFA Bribery, Fifa Officials, Bribe, Football World Cup 2006, जर्मन समाचार पत्रिका डर स्पीजेल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com