विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2016

सैप ब्लेटर के बाद कौन बनेगा फ़ीफ़ा का नया अध्यक्ष?

सैप ब्लेटर के बाद कौन बनेगा फ़ीफ़ा का नया अध्यक्ष?
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली: फ़ीफ़ा का नया अध्यक्ष चुनने के लिए गुरुवार को ज्यूरिक में वोटिंग होगी। सैप ब्लेटर की जगह कौन अध्यक्ष बनेगा इसका फ़ैसला होगा, लेकिन फ़ीफ़ा के नौवें अध्यक्ष के सामने ब्लेटर से ज़्यादा चुनौतियां होंगी।

दुनियाभर में फ़ुटबॉल को चलाने वाली संस्था फ़ीफ़ा अध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अध्यक्ष पद के दावेदारों से लेकर वोटिंग देने वाले सदस्य देशों के नुमाइंदे भी ज़्यूरिक पहुंच गए हैं।

कुल 209 सदस्यों में से 207 को वोट देने का अधिकार है। इसमें कुवैत और इंडोनेशिया को वोटिंग का अधिकार नहीं है। अध्यक्ष की रेस में पांच उम्मीदवार हैं जो सैप ब्लेटर की जगह लेंगे।

फ़ीफ़ा अध्यक्ष की रेस ये बड़े नाम हैं शामिल...
  • शेख़ सलमान बिन अब्राहम अल-खलीफ़ा
  • गियानि इनफ़ेंटिनो
  • प्रिंस अली बिन अल हुसैन
  • टोक्यो सेक्सवाले
  • जेरोम शैंपेन
इन सभी पांचों उम्मीदवारों को अपनी रणनीतियों के बारे में बताने के लिए 15-15 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें सभी उम्मीदवार भविष्य में फ़ीफ़ा को कैसे चलाएंगे, कैसे भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसी फ़ीफ़ा की इमेज़ सुधारेंगे, जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखेंगे। इसके बाद सदस्य वोट करेंगे।

अध्यक्ष चुनाव से पहले पांच बार फ़ीफ़ा अध्यक्ष रह चुके ब्लेटर को कुछ राहत मिली है। फ़ीफ़ा की आचरण समिति ने ब्लेटर और माइकल प्लातिनी पर 8 साल का बैन लगाया था, जिसे अब कम करते हुए 6 साल कर दिया है। ब्लेटर और प्लातिनी पर 20 लाख डॉलर (क़रीब 13 करोड़ रुपये) के अवैध भुगतान का आरोप है।

भारतीय समयानुसार पहले दौर की वोटिंग शाम 7 बजे शुरू होगी और रात 11 बजे तक नतीजे आने की उम्मीद है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फ़ीफ़ा, ज्यूरिक, सैप ब्लेटर, फ़ुटबॉल, जेरोम शैंपेन, टोक्यो सेक्सवाले, प्रिंस अली बिन अल हुसैन, गियानि इनफ़ेंटिनो, शेख़ सलमान बिन अब्राहम अल-खलीफ़ा, Five Candidates, Fifa President, Football, Jerome Champagne, Tokyo Sexwale, Prince Ali Bin Al Hussein, Gianni Infantino, Sheikh Salman Bin Ebrahim Al Khalifa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com