विज्ञापन
This Article is From May 06, 2011

CWG: पोशाकों का नया घोटाला सामने आया

मामला दर्ज होने के तत्काल बाद सीबीआई अधिकारियों ने दिल्ली, मुंबई, गुड़गांव, चंडीगढ़ और पंचकुला में 10 जगहों पर तलाशी ली।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: सीबीआई ने राष्ट्रमंडल खेलों में खिलाड़ियों की पोशाकों की खरीद-फरोख्त और वितरण के लिए आधिकारिक मास्टर लाइसेंसधारी की नियुक्ति में अनावश्यक पक्ष लेने के मामले में आयोजन समिति के छह अधिकारियों और दो प्रतिष्ठानों पर नए सिरे से मामला दर्ज किया है। सूत्रों ने कहा कि मामला दर्ज होने के तत्काल बाद सीबीआई अधिकारियों ने दिल्ली, मुंबई, गुड़गांव, चंडीगढ़ और पंचकुला में 10 जगहों पर तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने आयोजन समिति के छह सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें तत्कालीन महानिदेशक वीके वर्मा, संयुक्त महानिदेशक (वित्त) केयूके रेड्डी, उप महानिदेशक (कानून) राम मोहन, उप महानिदेशक (प्राप्ति) सुरजीत लाल, एम जयचंद्रन और तत्कालीन एडीजी (इमेज एंड लुक) संगीता वेंलिगकर के नाम हैं। सूत्रों ने कहा कि सीबीआई ने दो कंपनियों, कांपेक्ट डिस्क इंडिया लिमिटेड (सीडीआईएल) और इसके समूह की एक शाखा प्रीमियर ब्रांच प्राइवेट लिमिटेड (पीबीपीएल) के खिलाफ मामला दर्ज किया। सीबीआई का आरोप है कि इन अधिकारियों ने कंपनियों के अधिकारियों के साथ साजिश रची और अपने पदों का दुरुपयोग किया तथा पीबीपीएल को राष्ट्रमंडल 2010 के खिलाड़ियों की पोशाक, बच्चों के परिधानों के लिए ऑनलाइन तथा खुदरा वितरण और खरीद फरोख्त का आधिकारिक मास्टर लाइसेंस देने में कंपनी का अनावश्यक पक्ष लिया। एजेंसी ने अब तक राष्ट्रमंडल खेलों के मामले में नौ प्राथमिकी दर्ज की हैं और नया मामला दर्ज होने के साथ कुल मामले 10 हो गये हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ड्रेस, घोटाला, राष्ट्रमंडल, CWG, Dress, Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com