विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2014

मुक्केबाज सरिता देवी ने कांस्य पदक स्वीकार किया

मुक्केबाज सरिता देवी ने कांस्य पदक स्वीकार किया
रोती हुई सरिता देवी की फाइल फोटो
नई दिल्ली:

इंचियोन एशियाई खेलों में विवादास्पद फैसले के बाद कांस्य पदक लेने से इंकार करने वाली महिला मुक्केबाज सरिता देवी ने बुधवार को भारतीय ओलिंपिक संघ से यह पदक ग्रहण कर लिया।

एशियाई खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा के लाइटवेट (57-60 किलोग्राम) वर्ग में विवादास्पद सेमीफाइनल मैच के बाद पदक वितरण समारोह के दौरान सरिता ने यह पदक लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद रोते हुए उन्होंने इसे दक्षिण कोरिया की अपनी प्रतिद्वंद्वी और रजत पदक विजेता जि ना पार्क को सौंप दिया था।

सरिता मुकाबले के जजों के फैसलों से नाराज थीं।

इसके बाद नाराज अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने भी सरिता देवी को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। एआईबीए ने हालांकि अभी भी सजा के तौर पर सरिता देवी के मामले में कोई आखिरी फैसला नहीं लिया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंचियोन एशियाई खेल, सरिता देवी, Incheon Asian Games, Sarita Devi Boxer, मुक्केबाज सरिता देवी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com