विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2012

आईओए का निलंबन भारत के लिए काला दिन : चौटाला

अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के भारतीय ओलिंपिक संघ को निलंबित करने को भारत के लिए ‘काला दिन’ करार देते हुए आईओए के भावी अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने रणधीर सिंह पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने देश और उसके खिलाड़ियों के खिलाफ षडयंत्र रचा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुड़गांव: अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के भारतीय ओलिंपिक संघ को निलंबित करने को भारत के लिए ‘काला दिन’ करार देते हुए आईओए के भावी अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने रणधीर सिंह पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने देश और उसके खिलाड़ियों के खिलाफ षडयंत्र रचा।

चौटाला ने आरोप लगाए, ‘रणधीर देशद्रोही है। उसने देश और इसके खिलाड़ियों के खिलाफ षडयंत्र किया। आईओसी अधिकारी होने के नाते उसे देश की मदद करनी चाहिए थी लेकिन उसने निजी स्वार्थ के कारण देश को इस परेशानी में डाल दिला।’ उन्होंने कहा, ‘यह देश के लिए काला दिन है।’

आईओए के निलंबन के लिए रणधीर को जिम्मेदार ठहराते हुए चौटाला ने कहा कि इस अनुभवी खेल प्रशासक को आईओसी में अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘उसे तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वह और सरकार मौजूदा समस्या के लिए जिम्मेदार हैं जिसके कारण भारत निलंबित हुआ।’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IOA, आईओए का निलंबन, भारत के लिए काला दिन, Abhaya Singh Chautala, अभय सिंह चौटाला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com