विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2012

ऑस्ट्रेलिया ने लगातार पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी जीती

ऑस्ट्रेलिया ने लगातार पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी जीती
कीरान गोवर्स के गोल्डन गोल के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने हॉलैंड को 2-1 से हराकर लगातार पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी जीत ली। गोवर्स ने अतिरिक्त समय के पांचवें मिनट में निर्णायक गोल किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न: कीरान गोवर्स के गोल्डन गोल के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने हॉलैंड को 2-1 से हराकर लगातार पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी जीत ली। गोवर्स ने अतिरिक्त समय के पांचवें मिनट में निर्णायक गोल किया। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर था।

ओलिंपिक रजत पदक विजेता हॉलैंड के लिए 18वें मिनट में सैंडर वान विन ने गोल किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए बराबरी का गोल 31वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर रसेल फोर्ड ने दागा। पिछले छह साल में टूर्नामेंट में पहला फाइनल खेल रही डच टीम पूरे मैच में दबाव में दिखी।

हॉलैंड के गोलकीपर जाप स्टाकमैन ने कई गोल बचाए। गोवर्स का गोल्डन गोल हालांकि वह नहीं बचा सके, जिन्होंने सर्कल के भीतर डिफेंडरों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर एडी ओकेंडेन से मिले पास पर गोल कर दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी, ऑस्ट्रेलिया, हॉलैंड, Champions Trophy Hockey, Australia Champions Trophy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com