विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2012

अन्ना उशेनिना बनी विश्व महिला शतरंज चैंपियन

उक्रेन की अन्ना उशेनिना ने महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीत ली है। उन्होंने टाईब्रेक में बुल्गारिया की एंतोनेता स्टेफनोवा को हराया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
खांटी मानियस्क (रूस): उक्रेन की अन्ना उशेनिना ने महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीत ली है। उन्होंने टाईब्रेक में बुल्गारिया की एंतोनेता स्टेफनोवा को हराया। साधारण बाजियों में 2-2 से बराबर रहने के बाद टाईब्रेक का सहारा लेना पड़ा जिसमें उशेनिना ने रैपिड समय नियंत्रण के तहत खेले गये दूसरी बाजी में जीत दर्ज की। इससे पहले पहली बाजी ड्रा छूटी थी।

उशेनिना को खिताब जीतने पर 60 हजार डालर का इनाम मिला। वह अगले साल चीन की यिफान होउ से अगली विश्व चैंपियनशिप का मुकाबला भी खेलेगी। इस साल के शुरू में विश्वनाथन आनंद और बोरिस गेलफेंड के बीच भी पुरुष विश्व चैंपियनशिप की बाजी रैपिड टाईब्रेक तक पहुंची थी जिसमें भारतीय स्टार ने जीत दर्ज की थी।

ठीक उसी तरह से महिला चैंपियनशिप में भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस चैंपियनशिप में कुल 64 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें भारतीय चुनौती सेमीफाइनल में समाप्त हो गयी थी। भारत की डी हरिका अंतिम चार में पहुंचने में सफल रही थी जहां उन्हें स्टेफनोवा ने हरा दिया था।A

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anna Usenina, World Chess Championship 2012, विश्व शतरंज चैंपियन 2012, अन्ना उसेनिना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com