निशिकोरी को हराने में एंडी मरे को तीन घंटे से ज्यादा समय लगा (फाइल फोटो)
लंदन:
ब्रिटेन के एंडी मरे ने जापान के केई निशिकोरी से अमेरिकी ओपन में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया. मरे को हालांकि इसके लिए तीन घंटे से ज्यादा समय लगा. उन्होंने निशिकोरी को एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में जॉन मैक्नेरो ग्रुप में 6-7 (9-11), 6-4, 6-4 से मात दी.
मरे ने बुधवार को अपनी लगातार 21वीं जीत दर्ज की. यह मुकाबला तीन घंटे 20 मिनट तक चला. यह 2009 में फाइनल्स की शुरुआत के बाद सबसे लंबा मैच है.
शीर्ष वरीय मरे और निशिकोरी के बीच सितंबर में अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में कड़ा मुकाबला देखने को मिला. पांच सेट तक चले इस मुकाबले में निशिकोरी ने जीत हासिल की थी. निशिकोरी ने बुधवार को पहला सेट अपने नाम किया. मरे ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो सेट जीते और मैच अपने नाम किया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स, एंडी मरे, केई निशिकोरी, अमेरिकी ओपन, Andy Murray, Kei Nishikori, ATP Finals, US Open