नेपाल के बारां जिले के सिमरा पार्क में बुधवार और गुरुवार को Gen Z और CPN UML नेताओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी. हिंसा के कारण प्रशासन को इलाके में कर्फ्यू लगाना पड़ा, जिसे शनिवार को हटा लिया गया है. Gen Z आंदोलनकारियों का गुस्सा UML नेता महेश बस्नेत के खिलाफ था, जो केपी ओली का समर्थन कर चुके हैं.