नोएडा के सेक्टर-66 स्थित मार्क हॉस्पिटल में लगातार दूसरे दिन ऑक्सीजन पाइपलाइन में ब्लास्ट हुआ. अस्पताल ने रविवार को हुए पहले ब्लास्ट की सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी, जिसके बाद विभाग ने टीम गठित की थी. हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है और फायर ऑडिट व स्ट्रक्चर ऑडिट करने की कार्रवाई जारी है.