अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी और एम. के. स्टालिन की तस्वीर साझा कर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश दिया है. अखिलेश यादव ने कहा कि वे मुश्किलों में साथ छोड़ने वाले नहीं हैं, जिससे कांग्रेस के लिए संकेत माना जा रहा है. सपा और कांग्रेस उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के तहत सहयोगी हैं, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर मतभेद जारी हैं.