डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर अचानक आए धूल भरे तूफान के कारण विजिबिलिटी न्यूनतम सुरक्षित स्तर से नीचे पहुंच गई थी अहमदाबाद से गुवाहाटी होकर डिब्रूगढ़ जा रही IndiGo की फ्लाइट को धूल भरे तूफान के कारण इम्फाल डायवर्ट करना पड़ा फ्लाइट क्रू ने विमान को बीर टिकेंद्रजीत इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इम्फाल की ओर मोड़ने का निर्णय लिया था