दिल्ली की लव-कुश रामलीला में पूनम पांडे मंदोदरी का किरदार निभाने जा रही हैं, जिसे लेकर विवाद हो गया है. कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि मंदोदरी का किरदार पूनम पांडे करेंगी. रामलीला विवाद का विषय नहीं है. कमेटी के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि पूनम पांडे की छवि रामलीला से मेल नहीं खाती है.