विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2011

धोनी ने विश्वकप फाइनल में सर्वश्रेष्ठ पारी खेली : युवराज

युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की फाइनल मुकाबले में खेली गई 91 रन की नाबाद पारी को भारतीय कप्तान की सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: क्रिकेट विश्व कप में मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार हासिल करने वाले युवराज सिंह ने मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी की फाइनल मुकाबले में खेली गई 91 रन की नाबाद पारी को भारतीय कप्तान की सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया। युवराज ने भारतीय कप्तान की मौजूदगी में धोनी की पारी के बारे में कहा, यह सपना साकार होने जैसा था। जैसा की एमएस (धोनी) ने पहले भी कहा है कि मैं नहीं जानता था कि क्या करूं। मैं एमएस पर कूदना चाहता था और कूदते ही रहना चाहता था। उसने अपनी जिदंगी की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। रांची का यह विकेटकीपर बल्लेबाज फार्म में चल रहे युवराज से पहले खुद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरा और वानखेड़े स्टेडियम में 79 गेंद की पारी में दो छक्के और आठ चौके जमाकर श्रीलंका से मैच छीन लिया। धोनी भारत को विश्व कप खिताबी जीत दिलाने वाले कपिल देव के बाद दूसरे कप्तान हैं। उन्होंने गौतम गंभीर (97) के साथ चौथे विकेट के लिए 109 रन और युवराज (नाबाद 21) के साथ पांचवें विकेट के लिए नाबाद 46 रन की पारी खेली। युवराज ने नौ मैचों में 90 से अधिक औसत से 362 रन जोड़े थे और 15 विकेट भी हासिल किए थे। उन्होंने कहा, यह मेरे कैरियर के लिए विशेष था। 28 साल बाद विश्वकप जीतना बहुत ही विशेष था। इस अहसास को बयां नहीं किया जा सकता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेट, विश्वकप, Yuvraj Singh, Mahendra Singh Dhoni, World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com