विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2018

चेन्नई ओपन के पहले दौर में मिरालेस से भिड़ेंगे युकी भांबरी

भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी और दूसरे वरीय युकी भांबरी का सामना पहले दौर के मुकाबले में स्पेन के बर्नाबे जाप्टा मिरालेस से होगा.

चेन्नई ओपन के पहले दौर में मिरालेस से भिड़ेंगे युकी भांबरी
भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी. (फाइल फोटो)
चेन्नई: चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर के एकल मुख्य ड्रॉ में कुल 13 भारतीय खिलाड़ी भाग लेंगे. यह टूर्नामेंट सोमवार से एसडीएटी टेनिस स्टेडियम में खेला जायेगा. तीन भारतीयों ने आज अंतिम क्वालिफाइंग राउंड के जरिये मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया.

यह भी पढ़ें : लिएंडर पेस फिर से दुनिया के शीर्ष 50 खिलाड़ियों में, लगाई 14 पायदान की छलांग

एकल मुख्य ड्रॉ में ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष वरीय जोर्डन थाम्पसन (103 रैंकिंग) का सामना पहले दौर में मिस्र के करीम मोहम्मद मामून से होगा. भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी और दूसरे वरीय युकी भांबरी का सामना पहले दौर के मुकाबले में स्पेन के बर्नाबे जाप्टा मिरालेस से होगा. ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए क्वालिफाई करने वाले 112वीं रैंकिंग के युकी लंबे सत्र से पहले कुछ लय हासिल करना चाहेंगे, जिसमें चीन के खिलाफ डेविस कप मुकाबला भी शामिल है.

VIDEO : लिएंडर पेस बोले- 'मेरी बेटी मेरी जान है'


अभिनव संजीव शानमुगम, अर्जुन खाड़े और सिद्धार्थ रावत ने अगल-अलग स्टाइल से जीत दर्ज कर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई. संजीव शानमुगम ने सर्बिया के दूसरे वरीय प्रतिद्वंद्वी निकोला सासिच के बीमारी के कारण वाकओवर से क्वालिफाई किया. खाड़े ने स्विट्जरलैंड के लुका मारगारोली के खिलाफ 7-5, 6-2 से जीत दर्ज की. वहीं, रावत ने हमवतन विष्णु वर्धन के रिटायर होने से मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया. वह 6-7, 6-3, 4-1 से बढ़त बनाए हुए थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com