सोच्ची:
पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने मंगलवार को रूस के सोच्ची में चल रहे विश्व चैम्पियनशिप की तीसरी बाजी में मौजूदा चैम्पियन नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को हरा दिया।
इसके साथ ही आनंद ने चैम्पियनशिप में बराबरी कर ली। आनंद चैम्पियनशिप की पहली बाजी ड्रॉ करा पाए थे, जबकि दूसरी बाजी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
आनंद ने सफेद मोहरों से खेलते हुए कार्लसन को 34 चालों में मात दे दी। आनंद ने मंगलवार को बेहतरीन शुरुआत की और कार्लसन को अगली चाल के लिए सोचने पर मजबूर करते रहे। आनंद ने डी4 के साथ शुरुआत करते हुए क्वीन गैम्बिट डिक्लाइंड रणनीति के तहत खेलते हुए जीत हासिल की।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Viswanathan Anand, Magnus Carlsen, World Chess Championship, Chess, विश्वनाथन आनंद, मैगनस कार्लसन, शतरंज, चेस, वर्ल्ड चेस चैम्पियनशिप