सानिया मिर्जा और सोमदेव देववर्मन विम्बलडन चैम्पियनशिप के दौरान ग्रैंडस्लैम एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
विम्बलडन:
सानिया मिर्जा और सोमदेव देववर्मन सोमवार से शुरू हो रही विम्बलडन टेनिस चैम्पियनशिप के दौरान ग्रैंडस्लैम एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार के लक्ष्य के साथ उतरेंगे। दूसरी तरफ लिएंडर पेस और महेश भूपति की अनुभवी स्टार जोड़ी की नजरें दोबारा जोड़ी बनाने के बाद एक साथ पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने पर टिकी होंगी। सानिया और सोमदेव के लिए मौजूदा सत्र प्रभावी रहा है और इन दोनों की एकल रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। साल की शुरुआत 108वें नंबर से करने वाले सोमदेव 68 नंबर पर हैं, जबकि सानिया 166 से 60वें स्थान पर पहुंच गई हैं। फ्रेंच ओपन महिला युगल में उप विजेता रहने के बाद सानिया ने युगल में भी करियर की सर्वश्रेष्ठ 14वीं रैंकिंग हासिल की है। सोमदेव के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है और अपने दिन मजबूत प्रतिद्वंद्वियों में हराने में समक्ष यह खिलाड़ी प्रतिकूल दिन भी सामान्य खिलाड़ी से भी हार जाता है। विम्बलडन से ठीक पहले सोमदेव ने लगातार पांच टूर्नामेंट के पहले दौर में हारने के क्रम को तोड़ते हुए ईस्टबोर्न में स्पेन के दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज को हराया लेकिन अगले दौर में वह जूलियन बेनेट्यू से हार गए।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विम्बलडन, सानिया मिर्जा, सोमदेव देववर्मन