शारापोवा ने सिबुलकोवा को क्वार्टरफाइनल में 6-1, 6-1 से परास्त किया जबकि लिस्की ने उलटफेर करते हुए बार्तोली को 6-4, 6-7, 6-1 से मात दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
रूसी टेनिस तारिका मारिया शारापोवा ने सीधे सेट में आसान जीत और जर्मनी की सैबिन लिस्की ने उलटफेर भरी जीत दर्ज करके विम्बलडन ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां दोनों एक दूसरे से भिड़ेंगी। पांचवीं वरीय शारापोवा ने स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा को क्वार्टरफाइनल में 6-1, 6-1 से परास्त किया जबकि लिस्की ने उलटफेर करते हुए फ्रांस की नौंवी वरीय मारियन बार्तोली को 6-4, 6-7, 6-1 से मात दी। सिबुलकोवा ने अंतिम 16 के मैच में दुनिया की नंबर एक और शीर्ष वरीय कैरोलिन वोजनियाकी पर उलटफेर भरी जीत दर्ज की लेकिन वह शारापोवा के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन नहीं दोहरा सकीं। शारापोवा ने 2006 के बाद पहली बार विम्बलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया और वह 2004 की खिताबी जीत को दोहराने की प्रबल दावेदार लग रही हैं। वहीं लिस्की इस जीत से 1999 में स्टेफी ग्राफ के बाद विम्बलडन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली जर्मनी की पहली महिला खिलाड़ी भी बन गई। वह वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली दूसरी ऐसी खिलाड़ी जिसने सेमीफाइनल में जगह बनाई। शनिवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए अब इस 21 वर्षीय खिलाड़ी को शारापोवा की चुनौती से पार पाना होगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विम्बलडन, शारापोवा, लिस्की, सेमीफाइनल