विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2011

वीनस, वोजनियास्की जीते; रोडिक उलटफेर का शिकार

वीनस विलियम्स ने एकतरफा मुकाबले में स्पेन की मार्टिनेज सांचेज को हराकर विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: पांच बार की चैम्पियन वीनस विलियम्स ने एकतरफा मुकाबले में स्पेन की मारिया जोस मार्टिनेज सांचेज को हराकर विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शीर्ष वरीय कैरोलिन वोजनियास्की भी दूसरे दौर का अपना मुकाबला जीतने में सफल रही। 23वीं वरीय वीनस ने तीसरे दौर में स्पेन की खिलाड़ी को 6-0, 6-2 से हराकर बाहर किया। वह क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए बुल्गारिया की स्वेताना पिरोनकोवा का सामना करेंगी जिन्होंने उलटफेर करते हुए दूसरी वरीय रूस की वेरा ज्वोनारेवा को तीसरे दौर में 6-2, 6-3 से हराकर बाहर किया। पिछले साल यहां सेमीफाइनल में पिरानकोवा को ज्वोनारेवा के हाथों ही शिकस्त का सामना करना पड़ा था। तीन बार के उपविजेता एंडी रोडिक को हालांकि पुरुष एकल के तीसरे दौर में स्पेन के फेलिसियानो लोपेज के हाथों 6-7, 6-7, 4-6 की शिकस्त का सामना करना पड़ा। आठवें वरीय रोडिक ने इससे पहले लोपेज के खिलाफ सभी सात मैचों में जीत दर्ज की थी। पुरुष एकल के ही एक अन्य मैच में सातवें वरीय स्पेन के डेविड फेरर ने पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले दो बार पिछड़ने के बाद अमेरिका के रेयान हैंडरसन को 6-7, 6-1, 4-6, 6-3, 6-2 से हराया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वीनस, वोजनियास्की, रोडिक, उलटफेर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com