विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2011

विम्बलडन 2011 : सोमदेव, सानिया करेंगे चुनौती पेश

इंग्लैंड में सोमवार से शुरू हो रहे विम्बलडन में भारत के सर्वोच्च टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन और सानिया मिर्जा एकल में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: इंग्लैंड में सोमवार से शुरू हो रहे विम्बलडन में भारत के सर्वोच्च टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन और सानिया मिर्जा एकल में अपनी चुनौती पेश करेंगे। हालांकि युगल में भारत दावेदारी कहीं ज्यादा मजबूत है। पुरुषों के युगल मुकाबले में लिएंडर पेस और महेश भूपति की नजर इस ग्रैंड स्लैम खिताब पर होगी। पेस और भूपति की जोड़ी ने वर्ष 1999 में युगल खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद यह जोड़ी काफी समय तक साथ नहीं खेली लेकिन पिछले साल फिर से इन दोनों ने संयुक्त रूप से खेलना शुरू किया है। पेस और भूपति की जोड़ी को इस मुकाबले में तीसरी वरीयता मिली है। पहले दौर में इनका मुकाबला क्रोट्स इवान डोडिग और लोव्रो जोवको से होगा। इसके बाद भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के ऐसाम-उल-हक कुरैशी की जोड़ी भी इस प्रतियोगिता में उतरेगी और उनकी जीत की सम्भावना को कम करके नहीं आंका जा सकता। बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी ने पिछले सप्ताह जर्मनी के हाले में हुए गैरी वेबर का एटीपी खिताब जीता था और इससे उनका मनोबल ऊंचा रहेगा। बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी पहली बार 2010 में अमेरिकी ओपन के ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंची थी। इस जोड़ी को विम्बलडन में चौथी वरीयता मिली और उनका पहला मुकाबला कोलंबिया के जुआन सेबस्टियन केबल और रॉबर्ट फराह से होगा। सोमदेव को 68वीं वरीयता मिली है और वह एकल में पहली बार ग्रैंड स्लैम मुकाबले में पदार्पण करेंगे। हालांकि 2009 और 2010 में वह युगल मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं लेकिन दोनों ही बार पहले दौर में ही बाहर हो गए थे। इस साल वह अपने प्रदर्शन की बदौलत एकल मुकाबले के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे हैं।     महिलाओं के एकल मुकाबले में सानिया को 60वीं वरीयता मिली है और पहले दौर में उनका मुकाबला 96वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस की वर्जिनिया रज्जानो के साथ होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विम्बलडन 2011, सोमदेव, सानिया, चुनौती
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com