विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2017

जब पीवी सिंधु की मां और साइना के पापा के साथ सेल्फी के लिए इंतजार करती रहीं कैरोलिन मॉरिन की मां

चोटी के खिलाड़ियों के लिए सेल्फी चाहने वालों से घिरे रहना कोई नई बात नहीं है लेकिन साइना नेहवाल के पिता और पीवी सिंधु की मां उस समय हैरान रह गए जब वर्ल्‍ड चैम्पियनशिप के बाहर एक ‘सरप्राइज ’ प्रशंसक उनका इंतजार कर रहा था.

जब पीवी सिंधु की मां और साइना के पापा के साथ सेल्फी के लिए इंतजार करती रहीं कैरोलिन मॉरिन की मां
भारत की पीवी सिंधु और स्‍पेन की कैरोलिन मॉरिन के बीच अच्‍छी दोस्‍ती है (फाइल फोटो)
  • ओलिंपिक में कैरोलिन मॉरिन ने सिंधु को हराकर जीता था स्‍वर्ण
  • विश्‍व चैंपियनशिप 2015 में साइना को भी हरा चुकी हैं मॉरिन
  • कोर्ट के बाहर अच्‍छी दोस्‍त हैं पीवी सिंधु और कैरोलिन मॉरिन
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: चोटी के खिलाड़ियों के लिए सेल्फी चाहने वालों से घिरे रहना कोई नई बात नहीं है लेकिन साइना नेहवाल के पिता और पीवी सिंधु की मां उस समय हैरान रह गए जब वर्ल्‍ड चैम्पियनशिप के बाहर एक ‘सरप्राइज ’ प्रशंसक उनका इंतजार कर रहा था. इस प्रशंसक का नाम है टोनी मॉरिन जो मौजूदा ओलिंपिक चैम्पियन कैरोलिन मॉरिन की मां हैं. गौरतलब है कि रियो  ओलिंपिक के फाइनल में स्‍पेन की मॉरिन ने भारत की पीवी सिंधु को ही हराकर स्‍वर्ण पदक जीता था.

यह भी पढ़ें : मॉरिन, सिंधु और साइना नेहवाल जैसी स्‍टार शटलर्स की होगी नीलामी

सिंधु और साइना की एक झलक पाने को खड़े भारतीय प्रशंसकों के साथ टोनी मॉरिन ‘फैन जोन’ के बाहर खड़ी रही. उन्होंने सिंधु और साइना के साथ सेल्फी ली और बाद में साइना के पिता हरवीर नेहवाल और सिंधू की मां पी विजयलक्ष्मी के साथ भी तस्वीर ली. कैरोलिन मॉरिन की सिंधू और साइना के साथ कोर्ट पर प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है.

वीडियो : सिंधु, साक्षी और दीपा को मिला बड़ा तोहफा

विश्व चैम्पियनशिप 2015 के फाइनल में मॉरिन ने साइना को हराया था और रियो ओलिंपिक में सिंधु को हराकर पीला तमगा जीता था. सिंधु ने दिल्ली में इस साल इंडिया ओपन सुपर सीरिज फाइनल में मॉरिन को हराया था. गौरतलब है कि पीवी सिंधु और कैरोलिन मॉरिन कोर्ट पर प्रतिद्वंद्वी होने के साथ-साथ अच्‍छी दोस्‍त भी हैं. जूनियर स्‍तर से ही ये दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खेलती आ रही हैं. (इनपुट : भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com