विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2011

कैरेबियाई क्रिकेट प्रेमियों ने कहा, तेंदुलकर का फैसला सही

वेस्टइंडीज के क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि सचिन तेंदुलकर का यहां के दौरे पर नहीं आने का फैसला सही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पोर्ट आफ स्पेन: वेस्टइंडीज के क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि सचिन तेंदुलकर का यहां के दौरे पर नहीं आने का फैसला सही है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्वीन्स पार्क ओवल में पहले दो वन डे मैच का टिकट खरीदने के लिये आए एक प्रशंसक ने कहा, वेस्टइंडीज क्रिकेट की जो दुर्गति है वैसे में वह यहां अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक और शायद दो शतक और बना सकते थे। इसके बजाय उन्होंने इसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ हासिल करना उचित समझा जहां क्रिकेट प्रेमी उन्हें वहां आखिरी बार देखने के लिये काफी संख्या में स्टेडियम पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा, अड़तीस साल की उम्र में अधिकतर बल्लेबाज कमजोर टीमों के खिलाफ खेलना चाहते हैं लेकिन सचिन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने के बजाय भारत को प्रतिष्ठित श्रृंखला में मदद पहुंचाना चाहते हैं। तेंदुलकर ने अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिये वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं आने का फैसला किया। वह इंग्लैंड दौरे के लिये उपलब्ध रहेंगे। एक अन्य प्रशंसक ने कहा, उनका शायद यह मानना है कि भारत की दूसरे दर्जे की टीम भी वेस्टइंडीज को हरा सकती है। भारत को वेस्टइंडीज दौरे में एक ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय, पांच एकदिवीय मैच और तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। श्रृंखला चार जून से शुरू होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वेस्ट इंडीज, सचिन तेंदुलकर, West Indies, Tendulkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com