ग्रैंडमास्टर और एशियाई चैम्पियन परिमार्जन नेगी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लीडेन अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में रूस के ग्रैंडमास्टर वेगेनी वोरोबियोव को हराया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हालैंड:
ग्रैंडमास्टर और एशियाई चैम्पियन परिमार्जन नेगी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लीडेन अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में रूस के ग्रैंडमास्टर वेगेनी वोरोबियोव को हराया।
नेगी इसके साथ ही संभावित सात में से छह अंक जुटाकर इंग्लैंड के डेविड होवेल के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। होवेल ने भारतीय ग्रैंडमास्टर एमआर ललित बाबू को हराया।
ग्रैंडमास्टर ए अरुण प्रसाद ने पोलैंड के मिखाल ल्यूच को हराया लेकिन भारत के एक अन्य ग्रैंडमास्टर एस किदाम्बी को रूस के व्लादिमीर जखारत्सोव के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।
टूर्नामेंट में अब जब दो दौर का खेल और बाकी है तब हावेल और नेगी छह-छह अंक जुटाकर शीर्ष पर चल रहे हैं।
अरुण प्रसाद 5.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि ललित बाबू और किदाम्बी खिताब की दौड़ से बाहर हो गए हैं। ललित बाबू के 4.5 जबकि किदाम्बी के चार अंक हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं