विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2014

उसेन बोल्ट ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता पहला स्वर्ण

उसेन बोल्ट ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता पहला स्वर्ण
फाइल फोटो
फाइल फोटो
ग्लासगो:

छह बार के ओलिम्पिक चैम्पियन जमैका के उसेन बोल्ट ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण जीता।

ओलिम्पिक और विश्व चैम्पियन बोल्ट ने हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों की 100 और 200 मीटर स्पर्धा में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन उन्होंने अपनी टीम के साथ चार गुणा 100 मीटर रिले का स्वर्ण जीता।

बोल्ट ने अपने साथी धावक जेसन लेवरमोर, केमर बेले कोल, निकेल एशमीड के साथ मिलकर 37.58 सेकेंड समय के साथ अपने देश को स्वर्ण दिलाया।

इंग्लैंड ने इस स्पर्धा का रजत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो ने कांस्य जीता।

बोल्ट ने अपने पहले राष्ट्रमंडल स्वर्ण को लेकर कहा, "यह काफी मायने रखता है। मेरे संग्रह में यही एक पदक नहीं था। मैं माफी चाहूंगा कि मैं व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा नहीं ले सका।"

बोल्ट के नाम 100, 200 और चार गुणा 100 मीटर रिले का विश्व रिकॉर्ड है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ओलिम्पिक चैम्पियन उसेन बोल्ट, जमैका के उसेन बोल्ट, राष्ट्रमंडल खेल 2014, ग्लासगो 2014, Olympic Champion Ussain Bolt, Jamaican Ussain Bolt, Commonwealth Games 2014, Glasgov Games 2014
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com