भारत के सोमदेव देवबर्मन और सानिया मिर्जा को आगामी रविवार से शुरू हो रहे वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के लिए कठिन ड्रॉ मिला है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस:
भारत के सोमदेव देवबर्मन और सानिया मिर्जा को आगामी रविवार से शुरू हो रहे वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के लिए कठिन ड्रॉ मिला है। सोमदेव को पहले दौर में क्रोएशिया के इवान जुविकिच से भिड़ना है जबकि सानिया जर्मनी की क्रिस्टीना बारोइस का सामना करेंगी। सोमदेव की विश्व वरीयता 66वीं है जबकि जुविकिच 36वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। जुविकिच एक समय विश्व वरीयता क्रम में तीसरे पायदान तक पहुंच चुके हैं। सानिया को महिला टेनिस संघ के एकल वरीयता क्रम में 74वां स्थान प्राप्त है। उन्हें दूसरे दौर में पहुंचने के लिए अप्रैल में आयोजित इस्ट्रोरिल ओपन के पाइनल में पहुंचने वाली बारोइस को हराना होगा। बारोइस वरीयता क्रम में सानिया से 15 स्थान ऊपर हैं। सोमदेव दूसरी बार फ्रेंच ओपन में हिस्सा ले रहे हैं जबकि जुविकिच 2006 में फाइनल खेल चुके हैं। सोमदेव और जुविकिच की पहली बार भिड़ंत होगी। दूसरी ओर, सानिया का फ्रेंच ओपन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वह चार बार पेरिस में खेल चुकी हैं लेकिन 2007 में ही वह दूसरे दौर में पहुंच सकी थीं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फ्रेंच ओपन, सोमदेव, सानिया, ड्रॉ