विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2011

तीरंदाजी : विश्व कप में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर

दीपिका के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने अंताल्या में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप के पहले दौर के बाद दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: युवा दीपिका कुमारी के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने अंताल्या में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप के पहले दौर के बाद द. कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। रांची की इस तीरंदाज ने 1354 अंक बनाकर चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय टीम 4005 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। कोरियाई तीरंदाजों के 4099 अंक रहे। चीन 3999 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। भारतीयों में एल बॉम्बायला देवी (1334) 11वें, सी स्वुरो (1317) 30वें और सीमा वर्मा (1292) 52वें स्थान पर रही। टीम वर्ग में भारत का सामना पहले दौर में 15वीं रैंकिंग वाले तुर्की से है। भारतीय पुरुष रिकर्व टीम 3963 अंक लेकर नौवें स्थान पर रही। जयंत तालुकदार 15वें स्थान पर रहे जबकि टी स्वुरो (29वां), राहुल बनर्जी (31वां) और तरुणदीप राय (54वां) का प्रदर्शन और भी खराब रहा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तीरंदाजी, विश्व कप, भारतीय, टीम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com