सुशील कुमार ने लंदन ओलिंपिक में रजत पदक जीतने के बाद कहा कि वह स्वर्ण पदक जीतना चाहते थे एवं देश का राष्ट्रगान सुनना चाहते थे। सुशील ने रविवार को 66 किग्रा वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में रजत पदक जीता था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
सुशील कुमार ने लंदन ओलिंपिक में रजत पदक जीतने के बाद कहा कि वह स्वर्ण पदक जीतना चाहते थे एवं देश का राष्ट्रगान सुनना चाहते थे। सुशील ने रविवार को 66 किग्रा वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में रजत पदक जीता था।
सुशील फाइनल मुकाबला तासुहीरो योनेमित्सु से हार गए थे। इसके साथ ही वह पहले भारतीय एथलीट बन गए जिन्होंने लगातार व्यक्तिगत श्रेणी में दो बार ओलिंपिक पदक जीता।
सुशील ने बीजिंग ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने योगेश्वर दत्त का उल्लेख करते हुए एनडीटीवी से कहा, "चोट इस खेल का हिस्सा है। लेकिन मैं यहां राष्ट्रगान सुनना चाहता हूं। कुश्ती का सुनहरा दिन वापस आ गया।" योगेश्वर ने शनिवार को कुश्ती के 60 किग्रा वर्ग में कांस्य जीता था।
ओलिंपिक सहित बड़े खेल आयोजनों में सिर्फ स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए राष्ट्र गान बजाया जाता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं