प्रतीकात्मक फोटो
- कहा, शिविर में खिलाड़ियों ने अच्छा तालमेल दिखाया
- भारत को पहला मैच जापान के खिलाफ खेलना है
- 22 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है टूर्नामेंट
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कप्तान विवेक सागर प्रसाद मलेशिया में 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले सातवें सुल्तान जोहोर कप में अच्छे प्रदर्शन को लेकर आशान्वित हैं. इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा जो अन्य टीमें भाग लेंगी उनमें जापान, आस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन, अमेरिका और मलेशिया शामिल हैं. विवेक ने कहा, ‘हमारी टीम में बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्होंने राष्ट्रीय शिविर में अच्छा तालमेल दिखाया. हम टूर्नामेंट में जापान के खिलाफ होने वाले शुरुआती मैच से पूर्व अच्छी स्थिति में हैं.’
यह भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त देकर जीत की 'हैट्रिक' पूरी की
जूनियर टीम के कोच जूड फेलिक्स ने कहा कि राष्ट्रीय शिविर के दौरान खिलाड़ियों ने बहुत अच्छी तैयारी की है. उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय शिविर में हमने बहुत अच्छी तैयारी की. इस युवा टीम के लिये जरूरी था कि यह शीर्ष टीमों और दुनियाभर के खिलाड़ियों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिये एक-दूसरे के साथ अच्छा सामंजस्य बनाए. मुझे पूरा विश्वास है कि हम मलेशिया में शीर्ष स्तर की हॉकी खेलेंगे. ’
वीडियो: घर लौटने पर महिला हॉकी टीम का जोरदार स्वागत
प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है..
गोलकीपर: पंकज कुमार रजक, एस अरासू शंकर.
डिफेंडर: सुमन बैक, प्रताप लाकड़ा, सुखजीत सिंह, वरिंदर सिंह, मनदीप मोर, संजय.
मिडफील्डर: हरमनजीत सिंह, रविचंद्र सिंह, मोइरांगथेम, विवेक सागर प्रसाद, विशाल सिंह, विशाल अंतिल.
फॉरवर्ड : शैलानंद लाकड़ा, रोशन कुमार, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह और मनिंदर सिंह.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं