श्रीलंका क्रिकेट की चयन समिति के अध्यक्ष अरविंद डिसिल्वा ने कहा कि उनके लिए विश्व कप फाइनल में हार को भुला पाना मुश्किल है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलंबो:
श्रीलंका क्रिकेट की चयन समिति के अध्यक्ष अरविंद डिसिल्वा ने कहा कि उनके लिए विश्व कप फाइनल में भारत के हाथों टीम की हार को भुला पाना मुश्किल है। हार के बाद पद से इस्तीफा देने वाले डिसिल्वा ने कहा कि श्रीलंका ने दूसरी बार विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका गंवा दिया। विश्व कप 1996 जीतने वाली टीम के सदस्य रहे इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, हमने जब पद संभाला तो मैंने कुमार संगकारा से कहा था कि हम आगे से यह नहीं सुनना चाहते कि सिर्फ 1996 की टीम ने श्रीलंका के लिए विश्व कप जीता। उन्होंने कहा, इसे बदलने का यह सुनहरा मौका था। इसमें नाकाम रहना मेरे लिए बहुत बड़ी मायूसी है। लेकिन खिलाड़ियों ने अपना 200 प्रतिशत योगदान दिया और उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं उठा सकते। डिसिल्वा ने कहा, उनके हारने के यह मायने कतई नहीं है कि उनकी प्रतिबद्धता में कोई कमी थी। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका को अब अगले विश्व कप की तैयारी करनी चाहिए और फोकस तेज गेंदबाजों पर होना चाहिए।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विश्व कप, फाइनल, हार