भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन-2011 के एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन-2011 के एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। सोमदेव और जर्मनी के खिलाड़ी डेनिस ग्रेमेलमायर के बीच पुरुषों का एकल वर्ग के पहले दौर का मुकाबला खेला जाना था लेकिन ग्रेमेलमायर मैच को बीच में ही छोड़कर कोर्ट से बाहर चले गए। ग्रेमेलमायर जब रिटायर्ड हर्ट हुए उस समय सोमदेव 6-4, 4-2 से आगे थे। इस प्रकार सोमदेव दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे। दूसरे दौर में सोमदेव की भिड़ंत 18वीं वरीयता प्राप्त मिखाइल यूज्नी से होगी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सोमदेव, विम्बलडन, दूसरा दौर